बख्शी का तालाब। इटौंजा में रविवार सुबह आठ बजे पंजाबी ढाबे के पास खड़े ट्रक के केबिन में चालक का शव पड़ा मिला। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि मृत चालक पंजाब के मोहाली में रहने वाले गुरमीत (4) है। ट्रक क्लीनर हरमनदीप ने बताया कि वह गुरमीत के साथ ट्रक से दिव्यांग ट्राई साइकिल की डिलीवरी देकर बिहार से लौट रहे थे। सीतापुर हाईवे पर शनिवार दोपहर ढाबे में खाना खाने के बाद वह और चालक दोनों ट्रक के केबिन में सो गए। रविवार सुबह हरमन दीप मृत मिले।