फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस की सफाई करते समय नीचे गिरा चालक, मौत

Tue, 23 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में निजी स्कूल के बस चालक समशेर यादव (50) की हादसे में मौत हो गई। साउथ सिटी पिपरौली निवासी समशेर रविवार देर शाम उतरेठिया पावर हाउस के पास बस साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को कृष्णानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि समशेर ही घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी पत्नी संतोष यादव, बेटे शुभम और बेटियां निधि व श्रुति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें