फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट आवेदन का मौका 27 तक

विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट आवेदन का मौका है। यह अवसर केवल पांच दिनों तक उपलब्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने सोमवार को बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून है। यह तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इच्छुक परीक्षार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। हाईस्कूल के विद्यार्थी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट दोनों के लिए 256 रुपये 50 पैसे शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए केवल कंपार्टमेंट के लिए 306 रुपये शुल्क निर्धारित है। विद्यार्थियों को किसी प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। अंक बढ़वाने का प्रलोभन मिलने पर डीआईओएस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें