फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालक को आई झपकी, ट्रेलर घर में घुसा, दो लोग घायल

Thu, 16 Apr 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। फुलवरिया बाईपास पर बुधवार शाम करीब पांच बजे अनियंत्रित ट्रेलर सफाई कर्मचारी सुरेश कुमार के घर में जा घुसा। चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान का बरामदा ढह गया और घर में मौजूद सुरेश कुमार (45) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण और पुलिसकर्मी जमा हो गए। उन्होंने ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक अलीम (35) को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेलर बनी सड़क की ओर जा रहा था। हादसे के वक्त घर में मौजूद सुरेश लहूलुहान हो गए। घटना के दौरान घर में मौजूद अन्य 16 सदस्य बच गए। इंस्पेक्टर ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घर में रहते हैं तीन परिवार
सुरेश के मकान में उनके तीन सगे भाई पप्पू और राजू के परिवार भी रहते हैं। घटना के समय परिवार के कई सदस्य घर में मौजूद थे। सोना ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ घर की दीवारें हिल गईं। सभी लोग जान बचाकर पीछे के दरवाजे से बाहर भागे। हादसे के बाद लगभग दो घंटे तक बाईपास पर आवागमन ठप रहा।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

फुलवरिया बाईपास पर घर में घुसा ट्रेलर व चालक को केबिन काटकर निकालते ग्रामीण और पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें