सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र में सोमवार रात तेज हवा चलने से बबूल का एक पेड़ लोडर पर गिर गया। इससे लोडर चालक की मौत हो गई। इस हादसे में लोडर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
लालगंज क्षेत्र के वाजपेयी खेड़ा मजरे बेहटा कलागांव निवासी प्रमोद कुमार (46) सोमवार रात करीब 10 बजे लोडर से गहरौली गांव से दूध के केन लेकर भोजपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में शिव मंदिर के पास तेज हवा से सड़क किनारे खड़ा बबूल का पेड़ लोडर पर गिर गया। प्रमोद कुमार उसके नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को कटवा कर प्रमोद कुमार को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।