फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान 25 से

Wed, 18 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अवैध शराब बनाने और उनका कारोबार करने वालों के खिलाफ 25 अक्तूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डीएम ने आबकारी, पुलिस व राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की छह टीमें गठित की हैं। डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। राजमार्गों पर स्थित ढाबों और टैंकरों की भी जांच की जाएगी। शराब की दुकानों पर भी चेकिंग होगी। अवैध शराब मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें