परिवहन निगम के जो संविदा कर्मचारी (ड्राइवर एवं कंडक्टर) दिवाली के दौरान अवकाश पर जाएंगे उन्हें अनुबंध पत्र भरना होगा।
बिना अनुबंध पत्र भरे अवकाश पर जाने वाले संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस व्यवस्था पर अमल शुरू हो गया है।
दरअसल, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 20 अक्तूबर से बेमियादी चक्का जाम करने की संविदा कर्मियों की नोटिस के चलते यह व्यवस्था लागू की गई है।
आलमबाग डिपो के एक सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अनुबंध पत्र छपकर आ गए हैं। इसमें अवकाश पर जाने एवं वापस आने की तारीख का उल्लेख करना होगा।
जो संविदा कर्मचारी अनुबंध पत्र भरे बगैर अवकाश पर जाएंगे तो उसे हड़ताल पर मान कर कार्रवाई होगी। इसमें संविदा खत्म करना शामिल है।