फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के ड्राइवर-कंडक्टर ने पेश की मिसाल, लौटाया रुपयों से भरा बैग

Fri, 18 Aug 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यात्री राहुल का बैग लौटाते अफसर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ में रोडवेज अफसरों की सक्रियता और ड्राइवर व कंडक्टर की ईमानदारी से यात्री का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। बैग में दस हजार कैश व गहने थे। अवध डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर ने बताया कि बीते बुधवार को गोरखपुर से लखनऊ आ रही अवध डिपो की बस में यात्री राहुल श्रीवास्तव का बैग छूट गया।
विज्ञापन


चारबाग में सुबह साढ़े चार बजे बस पहुंचने के बाद राहुल गंतव्य को रवाना हो गए। जब वे बरेली की ट्रेन पकड़ने पहुंचे तो बैग नहीं मिला। उन्होंने चारबाग बस स्टेशन पर संपर्क किया। वहां से नंबर लेने के बाद अवध डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से बात करके बैग छूटने की सूचना दी। अंबरीन अख्तर के निर्देश पर ड्राइवर व कंडक्टर ने तलाशी ली तो बैग बस में मिल गया। इसे एआरएम ने कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को बरेली से वापस आने पर राहुल को डिपो के एसएसआई रमेश ने बैग वापस लौटाया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें