फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ की लागत से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद शहर में पेयजल समस्या से जूझ रहे एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के लिए अच्छी खबर है। जल निगम की ओर से शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें 12 करोड़ रुपये की लागत से 40 साल पुरानी जीआई पाइप लाइन बदलने के साथ ही तीन नए ओवर हेड टैंक के निर्माण की योजना है। साथ ही बंद पड़े तीन पुराने नलकूप रिबोर व तीन नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा पांच भूमिगत जलाशय भी बनाए जाएंगे। पूरे कार्य का मकसद पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
मानक के अनुसार शहर में प्रति व्यक्ति को 24 घंटे में 135 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। जलकल के अनुसार शहरवासियों को मानक से 10 एमएलडी कम पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें लगभग 20 प्रतिशत पानी वेस्ट हो रहा है। इसके चलते शहर के अमानीगंज, पुरानी सब्जी मंडी, झारखंडी, दिल्ली दरवाजा, मकबरा समेत एक दर्जन मोहल्लों में पानी की समस्या बनी रहती है।
अब तक शहर में तीन बार पाइप लाइन का विस्तार हुआ है। पहली बार वाटर सप्लाई की पाइप लाइन 40 वर्ष पहले पड़ी थी। इसका एरिया लगभग 40-50 किमी का था। दूसरी बार वर्ष 2008 में 150 किमी पाइप लाइन पड़ी थी।
गत वर्ष 14 किमी पाइप लाइन डाली गई थी। फैजाबाद शहर का पूरा एरिया 250 से 280 किलोमीटर है। इसमें शहर के सभी गली-मोहल्ले शामिल हैं। अब तक शहर में विभिन्न चरणों में डाली गई वाटर सप्लाई पाइप लाइन लगभग 214 किमी ही है।
ऐसे में 50-60 किलोमीटर एरिया में अभी भी वाटर सप्लाई की पाइप लाइन नहीं है। इन तमाम कारणों से शहर में पानी की समस्या बनी हुई है। इस बीच प्रदेश सरकार ने शहर में पानी की समस्या समाप्त करने के निर्देश जारी किए है।
अभी हाल ही में आए नगर विकास मंत्री ने पानी की समस्या दूर करने के लिए जलनिगम से पांच जुलाई से पहले डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
जल निगम की ओर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसमें शहर की पुरानी जीआई पाइप लाइन बदलाने, तीन पुराने नलकूप रिबोर और तीन नए नलकूप का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा पांच भूमिगत जलाशय व तीन नए ओवर हेड टैंक बनाए जाने हैं।
जल निगम की नगर इकाई अयोध्या के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सिंह ने बताया कि फैजाबाद शहर में पेयजल पाइप लाइन विस्तार के साथ ही पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए नगर विकास मंत्री की ओर से डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है।
इस पर कार्य चल रहा है। निर्धारित समयसीमा में डीपीआर मुख्यालय भेज दिया जाएगा। इसमें पुरानी पाइप लाइनों के बदलने के साथ ही नई पाइप लाइन का विस्तार व ओवरहेड टैंक, भूमिगत जलाशय सहित कई अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें