मेक इन इंडिया थीम के तहत तैयार एयरबार्न रडार युक्त एयर क्रॉफ्ट नेत्र-1 को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने अपडेट कर नेत्र-2 कर दिया। नेत्र-1 ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में आतंकी शिविर पर हुए सटीक हमले को सफल बनाने की रेकी की थी।
अमेरिका की प्रमुख फाइटर निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन जल्द भारत को आधुनिक तकनीक युक्त एफ 21- फाइटर प्लेन बेचने की पेशकश करेगी। यह जानकारी एक्सपो पवेलियन के हॉल नंबर तीन स्टाल नंबर 46 पर मौजूद में कंपनी के प्रतिनिधि ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत का पहला दौर सफल हो चुका है।
जल्द अमेरिका सरकार की तरफ से एफ 21 फाइटर प्लेन भारत को औपचारिक पेशकश प्रस्तुत की जा सकती है। एफ-16 के निर्माण से जुड़ी कंपनी ने इसके मौजूदा स्वरूप में कई आधुनिक बदलाव कर इसे युद्ध की नयी डिजिटल व टॉरगेटेड तकनीक से युक्त कर एफ. 21 का नाम दिया है।
इसमें अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर प्लेन एफ 35 से जुड़ी भी कई खूबियां होगी। इसका एक मॉडल भी कंपनी ने एक्सपो पंडाल में प्रस्तुत कर सिमलेटर पर इस आधुनिक फाइटर प्लेन में उड़ान के अनुभव को दिखाने के इंतजाम किए हैं।