लखनऊ। गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार की 15 लाख की आबादी को जलभराव से जल्द राहत मिलेगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 85 करोड़ रुपये से नालों का सुधार कार्य शुरू किया है।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को इनका निरीक्षण किया और दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। विनयखंड में 63 करोड़ रुपये से 3 किमी लंबे नाले का सुदृढ़ीकरण हो रहा है। विनीत खंड में 13 करोड़ रुपये से 1.4 किलोमीटर नाले की क्षमता वृद्धि की जा रही है। विराजखंड और विनम्रखंड में भी 2 किमी आरसीसी नाले का निर्माण व क्षमता वृद्धि हो रही है। विभूतिखंड में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 40 लाख रुपये से एक संपवेल विकसित किया गया है। उपाध्यक्ष ने मैक्स हॉस्पिटल के पास डेढ़ लाख वर्गफीट अर्जित भूमि का भी निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों के साथ प्रस्ताव तैयार करने को कहा। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में पुलिस मुख्यालय के पीछे 45 मीटर चौड़ी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए भी टेंडर कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।