फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा गया धर्मांतरण संबंधी अध्यादेश का मसौदा

Wed, 25 Nov 2020 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के मसौदे को राज्यपाल से अनुमोदन केलिए राजभवन भेज दिया गया है। अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस अध्यादेश के मसौदे को राज्यपाल को भेजा गया है। राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही यह अध्यादेश के रूप में यूपी में लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल फिलहाल प्रदेश से बाहर हैं और पांच दिसंबर को यूपी लौटेंगी। लौटने के बाद ही यह मसौदा उनके सामने रखा जाएगा। इस अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद छह माह के भीतर विधानमंडल के दोनों सदनों में पास कराना होगा।
विज्ञापन





 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें