लखनऊ। अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान ने त्रिवेणीनगर स्थित अनागत कार्यालय में रविवार को काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह मनाया। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार राम लखन यादव पवन कौशांबी को अनागत मार्तंड सम्मान और डॉ. तारिका सिंह नूर को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान से नवाजा गया। डॉ. प्रवीण पांडेय आवारा के संचालन में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान डॉ. लालता प्रसाद गुर्जर लखनवी, मुख्य अतिथि सुनील बाजपेई, विशिष्ट अतिथि महेश शर्मा, रामराज भारती भी मौजूद रहे।