फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय सीओपीडी गाइडलाइन समिति के सदस्य बने डॉ. सूर्यकांत

विज्ञापन
डॉ. सूर्यकांत।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत को भारत सरकार की राष्ट्रीय सीओपीडी रोकथाम एवं प्रबंधन गाइडलाइन के लिए गठित तकनीकी विशेषज्ञ समूह का सदस्य बनाया गया है। यह समूह राष्ट्रीय स्तर पर सीओपीडी की रोकथाम, समय पर पहचान, उपचार और प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक दिशानिर्देश तैयार करेगा। इससे देशभर में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के गैरसंचारी रोग प्रभाग ने इस समूह का गठन किया है। डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि सीओपीडी से लगभग छह करोड़ लोग पीड़ित हैं और प्रति वर्ष पांच लाख लोगों की मृत्यु होती है। यह भारत में होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। डॉ. सूर्यकांत के अनुसार, धूम्रपान सीओपीडी का प्रमुख जोखिम कारक है। बढ़ता वायु प्रदूषण, ग्रामीण क्षेत्रों में चूल्हे का धुआं और व्यावसायिक धूल भी मुख्य कारणों में से हैं। केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने डॉ. सूर्यकांत को इस राष्ट्रीय दायित्व के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें