फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम धुन के बीच गमगीन माहौल में वेदांती की अंतिम यात्रा ने किया नगर भ्रमण, सरयू में दी गई जल समाधि

Tue, 16 Dec 2025 06:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर आंदोलन के योद्धा रहे डॉ. राम विलास दास वेदांती को सरयू में जल समाधि दी गई। इसके पहले उनकी अंतिम यात्रा ने अयोध्या में नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम धुन के बीच गमगीन माहौल में गोलोकवासी डॉ. राम विलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा अयोध्या में नगर भ्रमण के साथ निकाली गई। अंतिम यात्रा हिंदू धाम आश्रम से प्रारंभ होकर जानकी महल से गुजरते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। रामपथ पर यात्रा ने राम मंदिर के सामने रामलला का दर्शन किया। इसके बाद हनुमंत लला के दर्शन कराए गए। इस दौरान पूरा नगर “जय श्रीराम” के उद्घोष और शोकाकुल वातावरण में डूबा रहा।

विज्ञापन


इसके बाद अंतिम यात्रा सरयू तट स्थित संत तुलसीदास घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और गमगीन माहौल के बीच उन्हें जल समाधि दी गई। संत, महंत, श्रद्धालु और अनुयायी नम आंखों से इस क्षण के साक्षी बने।

ये भी पढ़ें - यूपी: डॉ रामविलास दास वेदांती का सीएम योगी ने किया अंतिम दर्शन, बोले-उनका निधन स्तब्ध करने वाला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर आंदोलन: गोलीकांड से भी नहीं डिगा था योद्धा डॉ. वेदांती का संकल्प, बयान से कोर्ट में मच गई थी हलचल
विज्ञापन


गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और प्रख्यात रामकथा वाचक डॉ. रामविलास दास वेदांती का मध्य प्रदेश के रीवां में रक्तचाप अचानक बढ़ जाने के कारण निधन हो गया था। उनके निधन से संत समाज और रामभक्तों को अपूर्णीय क्षति हुई है।

उनका पार्थिव शरीर उनके आश्रम हिंदू धाम लाया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अनेक वीवीआईपी, संत और महंत श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान अयोध्या में शोक का माहौल रहा और हर आंख नम दिखाई दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें