डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि बीएससी ओटी टेक्नॉलॉजी में 70 नंबर के पेपर में कई विद्यार्थियों को 80 अंक दे दिए। अवध विवि का कारनामा तब सामने आया जब बृहस्पतिवार को बीएससी ओटी टेक्नॉलॉजी (ऑपरेशन थियेटर टेक्नॉलॉजी) समेत कई प्रोफेशनल कोर्सों का परीक्षाफल घोषित किया।
इस कारनामे से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाएं प्रश्नों के निर्धारित अंक के आधार पर नहीं चेक हुईं हैं।
दरअसल, अवध विवि ने गोंडा जनपद के एससीपीएम पैरामेडिकल ऑफ कॉलेज को बीएससी ओटीटी की मान्यता दी है। दो वर्ष के इस कोर्स में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थी हैं।
गुरुवार को जब विवि प्रशासन ने परीक्षा परिणाम घोषित किया तो विद्यार्थियों ने पाया कि उन लोगों ने 70 नंबर का पेपर दिया था जबकि घोषित रिजल्ट में कई बच्चों को 80 नंबर
दे दिए गए हैं।