डॉ. राजेश्वर सिंह ने 250 मालियों को किया सम्मानित
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को 250 माली भाइयों को सम्मानित किया। इसी कार्यक्रम में सहिजनपुर निवासी दिवंगत काजल रावत के परिजनों को एक लाख का चेक मिला। बलसिंह खेड़ा निवासी दिवंगत अनुज कुमार यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी महक को भी एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की। यह कार्यक्रम डॉ. सिंह के आशियाना स्थित आवास पर हुआ। इसका आयोजन श्री पीताम्बरा बंगलामुखी सिद्धपीठ उत्तराखंड ट्रस्ट, एनवायरनमेंट वॉरियर्स और ग्रीन स्माइल सोसाइटी के सहयोग से किया गया। इसके अलावा विधायक ने ग्रामसभा लतीफनगर में 36 लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। 13.5 करोड़ रुपये के राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति का भी उल्लेख किया। हाईस्कूल परीक्षा में 89.5 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली शेजल चौरसिया को लैपटॉप प्रदान किया। े