डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार को तीनमूर्ति भवन दिल्ली में राष्ट्रीय रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ये सम्मान उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल डॉ. देवानंद कोनवर ने दिया। डॉ. राजेश ने किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस और एमडी किया। इसके बाद मरीजों की सेवा में समर्पित हो गए।
उन्होंने नेफ्रोटिक सिन्ड्रोम, क्रॉनिक रीनल फेल्योर, कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज में एलोपैथ व आयुर्वेद के सह प्रयोग से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया है।