लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी कैंसर इंस्टीट्यूट में फेलोशिप की है। इसे उन्होंने भारत में मरीजों की सेवा के लिए नई ऊर्जा देने वाला बताया।
फेलोशिप के दौरान डॉ. प्रमोद को मियामी कैंसर संस्थान की कार्य संस्कृति, मरीजों की देखभाल की उच्च स्तरीय प्रणाली और अत्याधुनिक रेडिएशन तकनीकों को करीब से समझने और देखने का अवसर मिला।
उन्होंने इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चुनने के लिए एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया को धन्यवाद किया। (संवाद)