डॉ. प्रभात कुमार
- फोटो : अमर उजाला
1985 बैच के आईएएस अफसर डॉ. प्रभात कुमार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है।
उनकी नियुक्ति से कर्मचारियों में उत्साह है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी/अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि, लगभग दो दशक के बाद प्रभात कुमार जैसे मुख्य सचिव स्तर के एक वरिष्ठ आईएएस को आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना बड़ी उपलब्धि है।
अब पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आयोग में नया 'प्रभात' होगा और अपनी प्रतिष्ठा के लिए संघर्ष करता आयोग एक सशक्त और प्रतियोगी प्रिय आयोग के रूप में अपनी प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल होगा।