लखनऊ। बीबीएयू में यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जस्टिस राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। डीन प्रो. एस. विक्टर बाबू ने कहा कि समाज की सोच बदलने से ही महिलाओं के प्रति अपराध रुक सकते हैं। प्रो. आभा मिश्रा ने भी बात रखी। विशेषज्ञों ने शिकायत निपटान की प्रक्रिया पर व्याख्यान दिए।