उन्होंने कहा कि सभी जिले के जिला अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे विद्यालय चिन्हित करें जहां पर पढ़ाई का स्तर खराब है। उनकी मान्यता खत्म की जाएगी। पहली बार प्रदेश में एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। नकल कराने वाले विद्यालयों को चिन्हित कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सुखी मन अध्यापक, तनाव मुक्त विद्यार्थी, गुणवत्ता परक शिक्षा, विभाग का स्लोगन है। टॉप 10 मेधावियों की उनके क्षेत्र में पहचान हो इसके लिए एक लाख रुपये, लैपटॉप और शहर से उसके घर तक सड़क बनाने का काम शुरू किया गया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि देवा की दरगाह जो रब है वही राम है का संदेश देती है। इसके निर्माण में हिन्दू राजाओं का भी विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक बैजनाथ रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, दिनेश वैश्य, लोक सभा प्रभारी संतोष कुमार सिंह, राजेश वर्मा, आदि मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के पूरे कार्यक्रम में डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी वीपी श्रीवास्तव, डीआईओएस राज कुमार समेत भारी संख्या में अधिकारी पुलिस लाइन से लेकर देवा तक मुस्तैद रहे।