लखनऊ। अखिल भारतीय संत आसूदाराम सेवा समिति से साईं मोहनलाल के इस्तीफा देने के बाद छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ निवासी डाॅ. अर्जुन दास डेम्ब्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व लखनऊ आश्रम के प्रमुख सेवादार राजकुमार पंजवानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने की घोषणा की गई। इससे पहले शिवशांति संत आसूदाराम आश्रम में आयोजित सेवा बख्शीश समारोह में साईं मोहनलाल व साईं हरीशलाल की जोड़ी को भारत के विभिन्न प्रांतों से आए संतों ने आश्रम की सेवा की जिम्मेदारी सौंपी।
सिंध वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र भवनानी ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित संत आसूदाराम आश्रम में आयोजित दोनों पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया और संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। पूरे देश में 51 स्थानों पर संत आसूदाराम की पूजा की जा जाती है। मौके पर लखनऊ सिंधी समाज के मुखी डॉ. घनश्याम दास भवनानी, हंसराज राजपाल, संजय जेसवानी, इंदर कालानी, अशोक चांदवानी, सुदाम चंद चांदवानी, राजेश सुमानी, प्रदीप मुरझानी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनदास लधानी, राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर आहूजा, उप्र सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी व आश्रम के भगवान दास, किशन लाल, दर्शन लाल, लालचंद, ओमप्रकाश ओमी, अजीत जोगी, राजेश अंदानी आदि ने खुशी जताकर दोनों को बधाई दी।