डैडी में फिर दमदार अभिनय से डॉ. अनिल रस्तोगी ने जीता सबका दिल
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में शनिवार को वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में नाटक डैडी का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों ने ठहाके लगाए तो कई बार उनकी आंखें भी नम हुईं। बेटी अन्नू के किरदार में शालिनी विजय ने सशक्त अदाकारी से खूब तालियां बटोरीं। फ्लोरियां जैलर के नाटक ‘ले पेरे’ से प्रेरित डैडी की परिकल्पना सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ की रही। पिता की बार-बार जाती याददाश्त की वजह से बेटी परेशान तो होती है लेकिन वह किसी भी हाल में अपने पिता को अकेला नहीं छोड़ना चाहती। इसी कश्मकश में वह अंतत: अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल की जिम्मेदारी को प्राथमिकता देती है।