फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. अनिल रस्तोगी को मिलेगा डीडी यूपी लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

Thu, 21 Nov 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनिल रस्तोगी।
विज्ञापन
लखनऊ। दूरदर्शन लखनऊ के पचासवें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी को डीडी यूपी लाउफटाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल 24 नवंबर को गोमतीनगर के लोहिया पार्क में उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


81 वर्षीय रंगकर्मी, फिल्म व टीवी कलाकार अनिल रस्तोगी ने करीब 70 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन पर प्रसारित साप्ताहिक सीरियल उड़ान से उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिली थी। दूरदर्शन के साथ उन्होंने करीब 500 से अधिक शो किए हैं। दूसरी बार उन्हें इशकजादे फिल्म से खास पहचान मिली। इसके अलावा नमस्ते इंडिया, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, सीआईडी जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में भी काम किया है।

डॉ. अनिल रस्तोगी के अलावा डीडी यूपी साहित्य सम्मान प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, खेल सम्मान सुधा सिंह, चिकित्सा सम्मान डॉ. देवाशीष शुक्ल, संगीत सम्मान डॉ. श्रीकांत शुक्ला और डीडी यूपी कृषि सम्मान विनोद सिंह को मिलेगा। इस विशेष कार्यक्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, हसन काजमी, सर्वेश अस्थाना, अज्म शाकिरी, बलराम श्रीवास्तव, डॉ. सुमन दुबे, चंद्रशेखर वर्मा, अनुपम श्रीवास्तव और शहबाज तालिब अपनी काव्यमय प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें