फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष बने डॉ. अनिल चंदानी

Sun, 18 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष बने डॉ. अनिल चंदानी
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर सि्थत होटल में सिंधी पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बैठक हुई। डॉ. अनिल चंदानी को सर्वसम्मति से भगवान झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत का नया अध्यक्ष चुना गया। विभिन्न सिंधी पंचायतों के मुखी गणों और पदाधिकारियों ने डॉ. चंदानी को शुभकामनाएं दीं। बैठक में सिंधु नगर सिंधी पंचायत, जयप्रकाश नगर सिंधी पंचायत, हिंद नगर सिंधी पंचायत, रायबरेली मार्ग पंचायत और लखनऊ की अन्य प्रमुख सिंधी पंचायतों के मुखिया ने भाग लिया। इसमें बताया गया कि नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अनिल के नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें महेश गुरनानी, हंसराज चंदानी, सुदाम चंद, वासुदेव सचदेवा, अशोक अरोड़ा, अशोक शर्मा, भीमानदास रायतानी, अशोक चांदवानी, कन्हैया लाल चंदानी, दूनी चंद चंदानी, तरुण सांगवानी, प्रदीप राजपाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें