ला-मार्टीनियर ग्राउंड में हुए मैच के दाैरान शाॅट खेलता बल्लेबाज।
लखनऊ। डीपीएस जानकीपुरम और सीएमएस कानपुर रोड ने अपने मुकाबले जीतते हुए अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। ला-मार्टीनियर काॅलेज ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में डीपीएस जानकीपुरम ने सेंट मैरी स्कूल को 35 रन से पराजित किया।
डीपीएस के 139 रन के जवाब में सेंट मैरी की टीम 19.2 ओवर में 104 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से तेजस ने नाबाद 30 और तेजस ने नाबाद 29 रन बनाए, जबकि मानस, प्रखर और तेजस ने दो-दो विकेट हासिल किए।
दिन के दूसरे मुकाबले में सीएमएस कानपुर रोड ने जीडी गोयनका स्कूल को छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की। सीएमएस के 103 रन के जवाब में जीडी गोयनका की टीम सात विकेट खोकर 97 रन बना सकी। विजेता टीम से सत्यम ने 31 और ध्रुव ने 25 रन बनाए, जबकि वीर ने तीन और सोम ने दो विकेट झटके।
ला-मार्टीनियर ग्राउंड में हुए मैच के दाैरान शाॅट खेलता बल्लेबाज।
ला-मार्टीनियर ग्राउंड में हुए मैच के दाैरान शाॅट खेलता बल्लेबाज।
ला-मार्टीनियर ग्राउंड में हुए मैच के दाैरान शाॅट खेलता बल्लेबाज।