फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: चलती ट्रेन से उतरते समय चपेट में आए दादी-पोता, दोनों की मौत

Mon, 15 May 2023 06:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

चलती हुई ट्रेन से उतरना दादी और पोते के लिए खतरनाक साबित हो गया। दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे किया मजरे रायपुर टोडी गांव निवासी श्यामलाल अपने  परिवार व गांव के कुछ लोगों  के साथ रविवार को विन्ध्याचल दर्शन करने के लिए रायबरेली से त्रिवेणी एक्सप्रेस से गए। विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकने के बाद परिवार के सभी सदस्य ट्रेन से उतर गए। वहीं श्यामलाल की पत्नी राजकली (60) और पोता रमन पासवान सो गए थे।

विज्ञापन


ट्रेन स्टेशन से चलने लगी तभी जल्दबाजी में दादी व पोता ट्रेन से उतरते लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। वहीं चार वर्षीय मासूम रमन पासवान की ट्रेन की चपेट में आ गया।

घायल महिला को को जीआरपी पुलिस ने आनन-फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एक परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना नसीराबाद पहुंची तो यहां भी रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


श्यामलाल अपनी पत्नी राजकली व बेटा फूलचन्द्र, रामप्रकाश, करन कुमार श्रवण व गांव के उदयराज अनीता देवी सहित 14 लोगो के साथ  मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए विन्ध्याचल गए थे। स्टेशन पर पहुंचते ही यह हादसा हुआ। इसके बाद सारी खुशियां गम में बदल गयी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें