फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस से आईएएस में प्रमोशन के लिए 15 को दिल्ली में होगी बैठक, ये अफसर होंगे शामिल

Tue, 14 May 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीसीएस से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए 15 मई को होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय, राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्ति मुकुल सिंघल शामिल होंगे। नियुक्ति विभाग के कई अधिकारी बैठक में सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के पीसीएस संवर्ग के 25 अधिकारियों की आईएएस में पदोन्नति के लिए 15 मई को डीपीसी की बैठक संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली में तय है। बैठक की अध्यक्षता लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या उनकी ओर से नामित सदस्य करेंगे।

केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय के प्रतिनिधि भी बैठक में बतौर सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव के अलावा काडर के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी व राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार तथा एसीएस नियुक्ति इस समिति के हिस्सा हैं।
विज्ञापन


नियुक्ति विभाग कई दिनों से इस बैठक की तैयारी में जुटा है। आयोग में बैठक की तैयारियों के लिए विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला सहित कई अधिकारी सोमवार को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अन्य अधिकारी सीधे बैठक में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें