महराजगंज (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर मजरे कुसमरा गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में थाना शिवगढ़ के भौसी गांव निवासी अंकित पुत्र अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन अंकिता की शादी बलीपुर निवासी मनीष मिश्रा पुत्र रामप्रकाश के साथ हुई थी। मनीष मिश्रा व उसके भाई अजय मिश्रा व रामजी मिश्रा व पिता रामप्रकाश दहेज में मोटरसाइकिल और 10 ग्राम सोने की चेन न मिलने बहन के साथ मारपीट करते थे। पिटाई की सूचना पर मायके से अंकित व अन्य लोग पहुंचे तो अंकिता के पति व ससुराल के अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और मारपीट की। अंकित उसकी बहन अंकिता पिता अनिल, मां सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी कोतवाल रामफल मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद अंकिता के पति मनीष व उसके दोनों भाइयों और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद