फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को ले गया युवक, मांगी एक लाख की फिरौती

Thu, 18 May 2023 05:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहलाकर एक युवक ले गया। किशोरी के परिजनों ने शिकायत की तो एक लाख फिरौती मांगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव निवासी महिला एक सप्ताह पहले जमुनापुर चौराहा दवा के लिए गई थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने उसकी 16 वर्षीय किशोरी को बहलाकर घर में रखे जेवरात व 20 हजार की नगदी के साथ उसे भगा ले गया। महिला घर लौटी तो किशोरी वहां नहीं मिली। खोजबीन के बाद युवक के साथ जाने की जानकारी हुई, तो युवक के घर शिकायत की। इसके बाद उससे एक लाख की फिरौती मांगी गई। उसका बेटा बहन को लाने गया तो युवक के घरवालों ने उसके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी और बहन को वापस करने के नाम पर एक लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवक व परिवार वालों पर अपहरण, गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि गांव निवासी राज प्रताप, प्रमोद, विनोद, मनोज व अनुज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें