फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमटी : यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड...

Fri, 08 May 2015 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस सहित विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) -2015 प्रदेश भर में 25 मई को होगी। इसके लिए शुक्रवार से प्रवेशपत्र मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


सीपीएमटी आयोजन कोर कमेटी के सदस्य प्रो. अजेय गुप्ता ने बताया प्रवेश पत्र सिर्फ वेबसाइट से ही मिलेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने सीपीएमटी के लिए आवेदन किया है वे शुक्रवार से वेबसाइट http://wwwupcpmt2015.co.in/ पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड किया गया प्रवेशपत्र का रंगीन होना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर दिए गए स्थान पर अभ्यर्थी पर अपनी उस फोटो की एक प्रति भी चस्पा करनी होगी जो कि आवेदन पत्र में लगाई गई है। इसके बाद फोटो को किसी राजपत्रित अधिकारी या अपने कालेज प्राचार्य से सत्यापित कराना होगा।
विज्ञापन


प्रो.गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र प्रवेश होने तक संभाल कर रखना होगा, यह प्रवेश परीक्षा, काउंसिलिंग तथा प्रवेश के समय दिखाना होगा। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन रद कर दिया जा रहा है जिनके आवेदन पत्र में त्रुटियां हैं और छह मई तक सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें