एसओजी टीम को पीछा करते देख एक कार सवार चार संदिग्ध लोग वाहन छोड़कर मंगलवार की दोपहर गौरीगंज स्थित एक तालाब में कूद गए। पुलिस ने संदिग्धों की हरकत देखकर उनको पकड़ने की कोशिश की। एसओजी ने तीन संदिग्ध लोगों को दबोच लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। माना जा रहा है कि कार सवार लोग शातिर बदमाश हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल है।