फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आरोग्य मित्रों को दोगुने मानदेय की सौगात, अब पांच की जगह मिलेगा 10 हजार रुपये महीना

Sat, 17 Oct 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आने वाले चिकित्सालयों में कार्यरत आरोग्य मित्रों का मानदेय दोगुना कर दिया गया है।

विज्ञापन


आरोग्य मित्रों को वर्तमान में मानदेय के रूप में पांच हजार रुपये प्राप्त होता है जिसे बढ़ाकर अब 10 हजार रुपये कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार एवं मातृ शिशु कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने मानदेय बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि आरोग्य मित्रों के मानदेय का भुगतान संबंधित चिकित्सालय द्वारा योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से किया जाएगा। इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें