फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद पर हमला कर रही डबल इंजन की सरकार : श्यामलाल

Sun, 05 Apr 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
देवरी रुखारा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। देवरी रुखारा गांव में समाजवादी चिंतक भगवती सिंह के पांचवें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार समाजवाद पर हमला कर रही है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस को संविधान के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जुही सिंह और पूर्व सांसद सुशीला सरोज के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जय सिंह जयंत, पूर्व मंत्री सलाउद्दीन के साथ प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने भगवती सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रमुख तौर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील भदौरिया,राम सिंह राणा, अजय भदौरिया, चेयरमैन गनेश रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष लवकुश सिंह, अधिवक्ता माधवेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता देवी बख्श सिंह, भानु सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

देवरी रुखारा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें