फैजाबाद जंक्शन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया प्वाइंट लॉक न होने की जानकारी सामने आ रही है। आखिरी स्लाइड में देखें हेल्पलाइन नंबर और ट्रेनों के बदले रूट...
विज्ञापन
2 of 8
दून एक्सप्रेस हादसा
जानकारी के मुताबिक देहरादून से चलकर हावड़ा जाने वाले देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस फैजाबाद रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
3 of 8
फैजाबाद ट्रेन हादसा
- फोटो : amar ujala
सिग्नल का पोल तोड़कर पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। एस1, एस2, एस3 आरक्षित और 2 जनरल डिब्बे शामिल हैं।
4 of 8
फैजाबाद में हादसा
- फोटो : amar ujala
ट्रेन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद लखनऊ से फैजाबाद,शाहगंज, गोरखपुर, गोंडा, वाराणसी लाइन जाम हो गई है। मौके पर मेडिकल सुविधाएं पहुंचा दी गई हैं, राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
5 of 8
रेल हादसा
- फोटो : amar ujala
ये हैं हेल्पलाइन नंबर- वाराणसी: 0542-2503814, लखनऊ: 09794830973, फैजाबाद: 05278222603। हावड़ा-दून के पटरी से उतरने पर कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है, आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
6 of 8
ट्रेन एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
ट्रेन न० 13009 हावड़ा – देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-फैज़ाबाद – बाराबंकी के स्थान पर वाया अयोध्या-गोंडा–बाराबंकी के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी। ट्रेन न० 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-फैज़ाबाद – बाराबंकी के स्थान पर वाया अयोध्या-गोंडा–बाराबंकी के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी। ट्रेन न० 15636 गोहाटी- ओखा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-फैज़ाबाद – बाराबंकी के स्थान पर वाया अयोध्या-गोंडा–बाराबंकी के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी।
विज्ञापन
7 of 8
ट्रेन एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
ट्रेन न० 19168 वाराणसी- अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी -अयोध्या-फैज़ाबाद – बाराबंकी के स्थान पर वाया वाराणसी – सुल्तानपुर- लखनऊ के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी। ट्रेन न० 14650 अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी – फैजाबाद- अयोध्या – आजमगढ़ के स्थान पर वाया बाराबंकी-गोरखपुर- छपरा के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी।
ट्रेन न० 13308 फिरोजपुर – धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फैजाबाद- अकबरपुर –वाराणसी के स्थान पर वाया फैजाबाद- सुल्तानपुर- वाराणसी के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी। ट्रेन न० 19709 जयपुर – कामख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी – फैजाबाद- अयोध्या – मनकापुर-गोरखपुर –छपरा के स्थान पर वाया बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जायेगी।