फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीबी को छिपाए नहीं बल्कि इलाज कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को एरा मेडिकल कॉलेज में विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता गोष्ठी हुई। इसके साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। नेशनल टीबी टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो. प्रसाद ने कहा आज भी लोग टीबी को लेकर डरते हैं, जबकि यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने लोगों से टीबी को छिपाने के बजाय जांच और इलाज कराने की अपील की।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके. सिंघल ने कहा कि जितनी जल्दी टीबी का निदान होगा और उपचार शुरू होगा, मरीज को उतनी ही जल्दी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. निरूपमा लाल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हेमंत कुमार अग्रवाल, कॉलेज में एनटीईपी के नोडल अधिकारी डॉ. रचित शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. सिंह, जनपद के पीपीएम समन्वयक रामजी वर्मा, एसटीएस लालजी गुप्ता, एसटीएलएस विजय मौर्या, टीबी एचवी भूपेंद्र यादव सहित अन्य चिकित्सक और नर्सिंग के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें