लखनऊ। शिकायत न करने से अपराध बढ़ता है। कोई भी परेशानी हो तो अभिभावकों, अध्यापकों या पुलिस से जरूर बताएं। शिकायत पर समय रहते समाधान किया जा सकता है। इसी संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
किया गया।
एसीपी अलीगंज ऋषभ यादव ने छात्राओं को महिला अपराध, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस हमेशा मदद के लिए तैयार है। बस हिम्मत करें और अपनी बात कहें। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई, डॉ. उमा सिंह, डॉ. मीनाक्षी शुक्ला और अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं को संवाद के लिए प्रोत्साहित किया।
g ‘बिलीव नथिंग, वैरीफाई एवरीथिंग’ मंत्र से साइबर अपराध से बचने की सीख : एसीपी ने कहा कि इंटरनेट की दुनिया एक अथाह सागर की तरह है। इसलिए ऑनलाइन किसी भी जानकारी या व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। हर चीज को सत्यापित करना जरूरी है, तभी साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।
महिलाओं और युवाओं के लिए 24 घंटे मददगार सेवाएं
एसीपी ने छात्राओं को यूपी पुलिस की तमाम सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया 112, 1090, 181, 1098, 1076, इंडिया ऐप, नाइट स्कॉर्ट सेवा, पिंक बूथ, और संचार साथी पोर्टल जैसे साधनों के जरिए घर बैठे मदद ली जा सकती है।
अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में मौजूद एसीपी ऋषभ यादव,