फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानदाताओं को राममंदिर के छायाचित्र, डिजिटल सिग्नेचर और बार कोड वाली मिलेगी रसीद

Wed, 30 Dec 2020 02:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण के नाम पर अवैध वसूली व ठगी किए जाने के कई मामले सामने आने के बाद ट्रस्ट ने अब दान करने वाले रामभक्तों को ऑनलाइन रसीद देने की व्यवस्था की है। डिजिटल सिग्नेचर व बार कोड सहित राममंदिर के चित्र वाली रसीद रामभक्तों को दी जा रही है। इसके लिए बाकायदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में आईटी सेक्टर खोल दिया गया है। इस काम में पांच लोगों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में ट्रस्ट कार्यालय पर भी दान देने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। वे किसी ठगी का शिकार न हों इसलिए अब दानदाताओं को ऑनलाइन रसीद दी जाएगी। यह रसीद केवल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा ही जारी की जा सकती है, इसमें डिजिटल सिग्नेचर और बार कोड दिया गया है। जिससे इसकी डुप्लीकेट कॉपी न तैयार की जा सके।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें