फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: डाक सहायक को सीबीआई ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, पान की गुमटी में ले रहे थे रिश्वत का पैसा

Thu, 13 Jun 2024 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

CBI caught the postal assistant: यूपी के बहराइच जिले में एक डाक सहायक को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। सीबीआई को मिली शिकायत के बाद उसने ऐसा किया। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार करके ले जाती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच जिले के उपडाकघर नानपारा में तैनात एक डाक सहायक को बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। डाक सहायक ने एबीपीएम से चार्जशीट रफा दफा करने के एवज में घूस मांगा था, जिसकी शिकायत एबीपीएम ने सीबीआई से कर दी थी। बृहस्पतिवार को पहुंची सीबीआई टीम के जाम में डाक सहायक फंस गए और टीम ने उन्हें घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


उपडाकघर नानपारा में डाक सहायक के पद पर तैनात विनोद कुमार ने पुरैना भवानी बख्श में तैनात एबीपीएम आजाद खां से चार्जशीट रफा दफा करवाने के एवज में दो लाख रुपए घूस की मांग की थी। जिस पर आजाद खां ने इसकी शिकायत एक सप्ताह पूर्व एसपी सीबीआई से की थी और मुकदमा दर्ज करवाया था।

 बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम नानपारा पहुंची। इस दौरान एबीपीएम आजाद खां ने डाक सहायक विनोद कुमार को दोपहर में घूस के रुपए देने के लिए बुलाया। डाक सहायक एक पान की गुमटी पर घूस के 20 हजार रुपए ले ही रहे थे कि सीबीआई टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। सीबीआई टीम उन्हें अंदर ले गई और लगभग पांच घंटे से पूछताछ जारी है। खबर लिखे जाने तक सीबीआई की कार्यवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें