फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इधर-उधर न फेंकें ई-कचरा, हमें दें

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब ने पर्यावरण को ई-कचरा से मुक्त करने और इस कचरे के बोझ को कुछ कम करने का जिम्मा उठाया है। इसके तहत एक मुहिम शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके तहत लखनऊ समेत कई शहरों में कचरा एकत्र किया जाएगा। मुहिम को नाम दिया गया है ‘डंप ऑर डोनेट’। विश्वव्यापी इस मुहिम को मंडल 321-बी 1 में शुरू करने की घोषणा गवर्नर बीएन चौधरी, डिस्ट्रिक्ट वाइस गवर्नर मुकेश जैन ने की। इस मामले को लेकर हुई बैठक में तय हुआ कि 19 जनवरी से सभी 10 मंडलों में ई-वेस्ट का संग्रहण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें सभी क्षेत्रों के चेयरपर्सन को मंडल के 101 क्लबों व उनके पदाधिकारियों के सहयोग से आम जनता को जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया। लखनऊ, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, शाहजहांपुर, काशीपुर, नैनीताल, गोंडा, बाराबंकी समेत कई शहरों में एक साथ अभियान शुरू होगा।
बीएन चौधरी ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां ई-कचरा जमा नहीं होगा। दो-चार पुराने मोबाइल फोन तो यहां-वहां, अलमारी, स्टोर, पलंग के बॉक्स में रखे पड़े होंगे। मुकेश जैन के कहा कि पर्यावरण को ई-कचरे से मुक्त करने की अनूठी पहल लायंस क्लब की ओर से लखनऊ में भी शुरू कर दी गई है। इसके तहत शहर में तीन सेंटर बनाए गए हैं, जहां ई-कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसे एकत्र कर करार के तहत एक निजी कंपनी को रिसाइकिल करने के लिए दिया जाएगा। मुकेश जैन ने बताया कि लोगों को खुद कचरा सेंटर तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जमा करेंगे ई-कचरा
1- डिस्ट्रिक्ट ऑफिस, शॉप-न. 4, सिटी प्लाजा, नेपियर कॉलोनी 1, तहसीन गंज क्रॉसिंग, ठाकुरगंज, लखनऊ।
2- वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऑफिस, 3/87, विवेक खंड, गोमतीनगर, लखनऊ।
3-लायंस राजधानी स्कूल, त्रिवेणीनगर, पानी टंकी केपास, सीतापुर रोड लखनऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें