फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुना है क्या: 'कहीं फंस न जाएं माननीय', साथ ही 'मैडम का चौंकाने वाला फैसला और मेज से बड़ा केक' के किस्से

Mon, 16 Nov 2026 08:36 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
विज्ञापन
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'कहीं फंस न जाएं माननीय' की कहानी। इसके अलावा 'मैडम का चौंकाने वाला फैसला' और 'मेज से बड़ा केक' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

कहीं फंस न जाएं माननीय

भगवा दल में इन दिनों कई ऐसे माननीयों को भी इस बार सियासी जंग के मैदान में उतारने की खूब चर्चा हो रही है, जो अब तक बैकडोर से ही सूबे के ऊंचे सदन की शोभा बढ़ाते रहे हैं। इस चर्चा ने कई माननीयों की नींद उड़ा दी है। ऐसे ही एक माननीय हैं, जिन्हें चुनावी मैदान में उतरने की आहट हो चुकी है। लिहाजा अपने लिए मुफीद सीट की तलाश तो शुरू कर दी है, लेकिन उन्हें यह चिंता खाए जा रही है कि महत्वपूर्ण महकमें का मुखिया होते हुए भी वह जनता को सिर्फ "मीठी गोली" ही देते रहे हैं। ऐसे में कहीं फंस न जाएं।

मैडम का चौंकाने वाला फैसला

एक केंद्रीय एजेंसी में हुए एक फैसले ने मातहतों को चौंका दिया है। जो कभी नहीं हुआ, मैडम ने कर डाला। एक कंपनी के खिलाफ चल रही जांच में ऐसा फैसला दिया जो किसी के गले नहीं उतर रहा। दरअसल, उन्होंने जांच की रिपोर्ट बनाने का काम जूनियर को सौंप दिया जबकि ये वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारी थी। कंपनी भी कोई ऐसी-वैसी नहीं है। उसकी शोहरत अचानक बढ़ने के पीछे 'बड़ों' की कमाई होने के प्रमाण मिले थे। जूनियर इसलिए भी हैरानी में हैं कि मैडम की जल्द विदाई होनी है। भला ऐसे वक्त इस तरह के फैसले कौन लेता है...

मेज से बड़ा केक

विपक्षी गठबंधन में हाथ वालों ने इतनी ज्यादा सीटें मांग ली हैं कि साइकिल वाले भौचक्के रह गए हैं। यूं तो हाथ वाले कह रहे हैं कि यह सूची स्प्रिंग की तरह है, चाहे लंबा कर लो या छोटा। वहीं, साइकिल वालों को तो सपने में भी यह भान न था कि यह सूची इतनी लंबी हो सकती है। बताते हैं कि फिलहाल इस सूची को एक तरफ रख दिया गया है। कुछ इस अंदाज में कि मेज से बड़ा केक हो तो हश्र समझ जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें