फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST के बाद ये भी: घरेलू एलपीजी महंगी कॉमर्शियल हुई सस्ती

Sun, 02 Jul 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 12.50 रुपये बढ़ा दिए हैं। वहीं, व्यावसायिक श्रेणी के 19 किग्रा वाले सिलेंडर की कीमत में 73 रुपये की कमी की गई है। मासिक रेट रिवीजन के बाद एक जुलाई को एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमत जारी की गई।
विज्ञापन


अब 14.2 किग्रा का सब्सिडी वाला सिलेंडर 592.50 रुपये के बजाय 605 रुपये में मिलेगा। 19 किग्रा वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1167 के बजाय 1094 में और पांच किग्रा का गैर सब्सिडी सिलेंडर 217.50 के बजाय अब 222.50 रुपये में मिलेगा।

नए रेट के बाद उपभोक्ताओं के लिंकअप खाते में 122.73 रुपये की सब्सिडी पहुंचेगी। जीएसटी की नयी व्यवस्था लागू होने के बाद घरेलू सिलेंडर (14.2) की बेसिक प्राइज कीमत 449.5 से 26.5 रुपया बढ़कर अब 476 रुपया हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तेल कंपनियों द्वारा सब्सिडी श्रेणी के कस्टमरों में जमा करायी जाने वाली सब्सिडी राशि में जरूर कमी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें