लखनऊ में कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। शुक्रवार रात को एक बुजुर्ग इसका शिकार बन गए। वह खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।
राजधानी लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म नहीं हो रहा। शुक्रवार को पीजीआई थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहने वाले पीजीआई से रिटायर्ड 62 वर्षीय पूरन सिंह बिष्ट को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच लिया।
विज्ञापन
वह घर के बाहर शाम को टहलने निकले थे। इसी बीच झुंड बनाकर घूम रहे आवारा कुत्तों ने वृद्ध पर हमला बोल दिया।
उन्होंने अपने को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने वृद्ध के पैर व हाथ में गहरे घाव कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने वृद्ध को बचाया और उसके बाद अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
लोगों का कहना है कि एकता नगर में आवारा कुत्तों का आतंक है। आए दिन ऐसी घटनाएं हाेती हैं, लेकिन नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा।