अभ्यर्थी बोले सिर्फ खानापूर्ति हुई
एक महिला डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्ता पर बातचीत में बताया कि उनका इंटरव्यू करीब चार मिनट तक कमेटी के जरिये लिया गया था। कमेटी ने कई सवाल भी किए। जिनका उत्तर ही ठीक ढंग से दिया गया। इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ। हमारे कॉलेज के कई वरिष्ठ डॉक्टरों के इंटरव्यू प्रक्रिया में खानापूर्ति की गई। किसी को एक मिनट तो किसी को डेढ़ मिनट के बाद कक्ष से बाहर कर दिया गया। ऐसे में कमेटी के जरिये इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया में खानापूर्ति हुई है।
अभ्यर्थी को बुलाने व कुर्सी तक बैठने में लग गया 30-40 सेकेंड
अभ्यर्थियों का कहना है इंटरव्यू की प्रक्रिया सीएमओ ऑफिस के तीसरे तल के सभागार में चल रही थी। सभागार कक्ष में महज 80 लोगों के बैठने के इंतजाम है। ऐसे में बाकी अभ्यर्थी हाल के बाहर खड़े इंतजार कर थे। नंबर आने से लेकर कुर्सी तक बैठने में अभ्यर्थी को तीस से चालीस सेकेंड का समय लग रहा था। ऐसे में कई अभ्यर्थी से इंटरव्यू में सिर्फ एक दो प्रश्न पूछकर उन्हें बाहर कर दिया गया।
सीएमओ बोले-पूरी निष्पक्षता से इंटरव्यू लिया
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कमेटी के जरिये पूरी निष्पक्षता से इंटरव्यू लिया है। जो भी अभ्यर्थी आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। अभ्यर्थी शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी।