फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई महिला की जान, तीन घंटे चली सर्जरी

विज्ञापन
कैंसर संस्थान में हुआ ऑपरेशन।
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 42 वर्षीय महिला की जान बचाने में कामयाबी हासिल की है। बहराइच निवासी महिला के सर्वाइकल कैंसर ने अंडाशय, पेट की झिल्ली (पेरिटोनियम) और मूत्राशय तक को चपेट में ले लिया था। पेट में कैंसर की बड़ी गांठ बन गई थी, जिससे छोटी आंतें भी बुरी तरह चिपक गई थीं। डॉक्टरों ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन कर मूत्राशय और आंतों को सुरक्षित रखते हुए कैंसरग्रस्त गांठ निकाल दी।
विज्ञापन

संस्थान के स्त्री रोग कैंसर विभाग में यह जटिल सर्जरी डॉ. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि महिला का पहले एक निजी अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के चलते गर्भाशय निकालने (हिस्टेरेक्टॉमी) का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद भी कैंसर का कुछ हिस्सा बचा रह गया। मरीज को करीब पांच महीने तक रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी दी गई, लेकिन बीमारी दोबारा बढ़ गई। पेट में गांठ बढ़ने से लगातार दर्द और भोजन करने में परेशानी हो रही थी।
डॉ. प्रियंका सिंह के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर में इस तरह दोबारा बीमारी उभरना और इतनी बड़ी गांठ बनना दुर्लभ है। विशेषज्ञों के मूल्यांकन के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के 24 घंटे के भीतर मरीज ने खाना-पीना शुरू कर दिया। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विजय वरुण ने बताया कि महिला की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। वह तीन महीने से नियमित फॉलोअप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें