लखनऊ। केजीएमयू के एनेस्थीसिया व क्रिटिकल केयर विभाग में शनिवार को एयरवे मैनेजमेंट फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय एयरवे प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें डॉक्टरों को गंभीर रोगियों की स्थिति में सांस प्रबंधन के तरीके सिखाए गए। कार्यशाला के दौरान, प्रतिभागियों को आधुनिक उपकरणों, सिमुलेशन मॉडल, नवीनतम एयरवे डिवाइसेस की सहायता से उन्नत वायुमार्ग मूल्यांकन व प्रबंधन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीन प्रो. अमिता जैन के साथ ही डॉ. राकेश कुमार, डॉ. मोनिका कोहली, डॉ. प्रेमराज और डॉ. पीके दास उपस्थित रहे।