बृहस्पतिवार फिर डॉक्टर ने ओटी ले जाकर किया गलत काम
युवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार को फिर से पाइप डालने के लिए डॉक्टर उसको ओटी में ले चलने की बात कही गई। उससे पहले उसको नर्स ने इंजेक्शन दे दिया। ओटी में डॉक्टर ने नर्स और उसकी बहन को बाहर निकालकर अंदर से लॉक कर लिया। अर्ध बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने विजय कुमार गिरि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ओटी से बाहर आकर पीड़िता ने पूरी बात अपनी बहन को बताई।
परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी डॉक्टर हिरासत में
युवती की बात सुनने के बाद परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर बख्शी का तालाब पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन और युवती से बातचीत की गई तो युवती ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई पूरी घटना पुलिस को बताई।
पुलिस ने अस्पताल से ही डॉक्टर विजय कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। एफएसएल की टीम ने कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। परिजन जैसे ही तहरीर देते हैं, एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किराये पर अस्पताल लेकर जा रहा था डॉक्टर
एसीपी ने बताया कि छानबीन में इस बात का पता चला है कि आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरि तेजस अस्पताल को किराये पर लेकर चला रहा था। वह पहले से शादीशुदा है और उसने झांसी के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई की है। एसीपी ने बताया कि फिलहाल अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया है। आरोपी डॉक्टर सीतापुर के तंबौर राजनपुर गांव का रहने वाला है।