फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एराइज हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामले में डॉक्टर दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित एराइज हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामले की जांच पूरी हो गई है। इसमें एडी ने दो डॉक्टरों को दोषी ठहराया है। उन्होंने सीएमओ को पत्र भेजकर दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। सीएमओ का कहना है कि दोनों डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर छह माह का प्रतिबंध लगवाने के लिए एनएमसी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार सेक्टर छह निवासी मो. तौफीक का बेटा मो. रजा (5) बीते साल दिसंबर में सड़क हादसे में जख्मी हुआ था। उसे पहले विनोद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां दाहिने पैर की हड्डी टूटने की बात पता चली। अस्पताल में ऑर्थोपैडिक सर्जन न होने पर परिजन रजा को एराईज अस्पताल ले गए थे, जहां ऑपरेशन बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई थी और फिर 26 दिसंबर को मौत हो गई थी।
पिता ने सीएमओ ऑफिस में अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, मगर सीएमओ की जांच कमेटी ने अस्पताल को क्लीन चिट दे दी था। इस पर पिता ने एडी मंडल से शिकायत की थी। एडी ने एराईज हॉस्पिटल से इलाज संबंधित रिकार्ड तलब किया था। जांच दौरान एडी ने पाया कि मरीज की हेड इंजरी को गंभीरता से नहीं लिया गया। ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. संतोष गुप्ता व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रितुज सोमवंशी की लापरवाही से बच्चे की हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

एडी ने पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है, जिसमें दोनों डॉक्टरों को दोषी करार देते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। अस्पताल संचालक अदनान के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें