फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के निजी चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. एखलाक अहमद लारी (75) का डेंगू की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉ. लारी के बेटे डॉ. अवसाफ अहमद लारी ने बताया कि उनके पिता का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

डॉ. एखलाक मूल रूप से देवरिया जिले के कस्बा लार के रहने वाले थे। वे 1970 में करनैलगंज आकर यहां लारी दवाखाना चलाने के साथ ही समाजसेवा कर रहे थे। उनके निधन पर विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, नपाप अध्यक्ष व वर्तमान प्रतिनिधि शमीम अहमद अच्छन, रामजीलाल मोदनवाल आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें